संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। ओढ़ां थाना क्षेत्र के गांव भागसर में चोरों ने बुधवार रात करीब 20 किसानों के खेतों से ट्यूबवेलों के केबल चोरी कर लिए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों से घटना के बारे जानकारी ली और घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
भागसर के किसान विकास, अमृतपाल, हरविंदर सिंह, जलंधर सिंह व दर्शन सिंह आदि ने बताया कि चोरों ने 20 किसानों के खेतों से एक ही रात में ट्यूबवेलों से सैकड़ों फीट केबल चोरी कर लिया। घटना का पता किसानों को दूसरे दिन सुबह खेत में पहुंचने पर लगा।
सूचना के बाद ओढ़ां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर किसानों से जानकारी ली। किसानों ने संदेह जताया कि उक्त कार्य नशेड़ी किस्म के लोगों का है। पुलिस जल्द से जल्द इनका पता लगाकर सख्त कार्रवाई करे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में किसान विकास खत्री की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।