फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30 मिनट में 20 एमएम बारिश, बदलना पड़ा सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम का स्थान

Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। यहां जनता भवन में सीएम का कार्यक्रम होना था।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शनिवार शाम को हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के चेहरे पर भी रौनक आई। शहर में 30 मिनट में 20 एमएम बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव हो गया। इसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद के कार्यक्रम की जगह भी बदलनी पड़ी।
शनिवार को अपराह्न चार बजे के करीब मौसम में बदलाव हुआ। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। शहर में करीब 30 मिनट बारिश हुई। इससे बस स्टैंड रोड, बिश्नोई मंदिर, जनता भवन रोड व आस पास के एरिया में जलभराव हो गया। शनिवार को जनता भवन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा हुआ था, लेकिन पानी भर जाने के कारण कार्यक्रम सीडीएलयू में आयोजित किया गया। जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारी जलभराव को निकालने में जुटे रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 19 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान तेज व मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
बारिश के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ओट में 25 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें