फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी व जेवरात लेकर भागी युवती सहित दो महिलाएं गिरफ्तार, बिजली निगम के चालक को फंसाया था जाल में
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस





संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवती सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवानी शर्मा उर्फ फूलन देवी छतरपुर मध्य प्रदेश हाल हिसार व सरोज रानी हिसार की रहने वाली है। यह गिरोह युवकों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपये व आभूषण ठगने का काम करता था।



एसपी दीपक सहारन ने शहर के भादरा बाजार निवासी एक युवक ने शहर थाना में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह बिजली निगम पंजुआना में बतौर कांट्रैक्ट ड्राइवर है। उसके साथ ही सुनील बिश्नोई भी ड्राइवर है। सितंबर 2025 में सुनील बिश्नोई ने उसकी शादी करवाने बारे में बात की। उसके हां करने पर सुनील ने संजय व गोबिंद नामक व्यक्ति से संपर्क किया।
विज्ञापन

दो-तीन दिनों बाद संजय व गोबिंद व्यक्ति ने उसे बताया कि लड़की से रिश्ता व शादी करवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये लगेंगे और लड़की व परिवार की जिम्मेदारी उसकी होगी। उसने हां कर दी। इसके बाद गोबिंद व संजय ने उसे हिसार के पड़ाव चौक स्थित मकान में शिवानी शर्मा से मिलवाया और वहीं पर सगाई करवा दी।
इस दौरान शिवानी ने डेढ़ लाख रुपये व सोने के आभूषण ले लिए। इसके बाद शादी टालने के लिए बहाने बनाए जाने लगे। संदेह होने पर जब उसने शिकायत की बात कही तो उक्त लोगों ने अस्थायी तौर पर शिवानी को उसके घर भेज दिया। 3 अक्तूबर 2025 से शिवानी युवक के घर रहने लगी लेकिन आठ अक्तूबर की रात वह नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को आरोपी शिवानी शर्मा व सरोज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपये व सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। दोनों आरोपी महिलाओं को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें