फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से आभूषण व नकदी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रपुरी मोहल्ले के एक घर में चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने इंद्रपुरी मोहल्ले के एक घर से चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों सुनील कुमार व मोनू उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला, सिरसा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित खाटू श्याम मंदिर गया हुआ था। 14 अप्रैल को वापस घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे अलमारी की जांच की तो अलमारी में रखी दो पाजेब, एक चांदी का कड़ा तथा 50 हजार रुपये गायब थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जांच करते हुए सुनील कुमार व मोनू उर्फ गोगी निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नकदी व चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक दीपक कुमार को आदमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पटेल बस्ती निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 सितम्बर 2025 को होली नर्सिंग होम हॉस्पिटल डबवाली रोड सिरसा के सामने बाइक खड़ी कर हॉस्पिटल में ड्यूटी पर चला गया था। कुछ समय बाद ड्यूटी करके लौटा तो बाइक गायब थी। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने आरोपी दीपक कुमार निवासी गांव खारा बरवाला आदमपुर जिला हिसार को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें