सिरसा। ओढ़ां क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर ठग ने दो लाख रुपये ठग लिए। ठग ने पीड़ित के दोस्त के बेटे को ऑस्ट्रेलिया में पुलिस हिरासत में होने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्त का बेटा ऑस्ट्रेलिया में है। 10 सितंबर 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दोस्त के बेटे का करीबी बताया।
उसने कहा कि दोस्त का बेटा पुलिस हिरासत में है और उसका वीजा समाप्त हो चुका है। ठग ने तुरंत रुपये नहीं देने पर उसे भारत वापस भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने उसकी बातों में आकर बताए गए बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
बाद में पड़ताल करने पर पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ठग की तलाश कर रही है। संवाद