फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग में एक ही रात में दो भैंसें चोरी

Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग क्षेत्र में बुधवार देर रात पशु चोरी की घटना सामने आई है। गांव में एक ही रात में दो भैंसें चोरी हो जाने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत मदनलाल शर्मा तथा उनके पड़ोसी संजय कुमार की भैंसें बुधवार रात चोरी हो गईं। पीड़ितों ने बताया कि रोज़ाना की तरह वह शाम को पशुओं को बांधकर घर चले गए थे। सुबह जब वह चारा डालने पहुंचे तो दोनों की भैंसें वहां से गायब मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और महिलाओं ने बताया कि जहां से भैंसें चोरी हुईं, वहां पर ब्रेड पड़े मिले। मदनलाल शर्मा ने बताया कि उनकी भैंस के साथ करीब 20 दिन की कटड़ी भी थी। उनका अनुमान है कि चोरों ने वारदात को रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें