फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दंपती बनकर बस से आए, चार बैगों में भर लाए 28.66 किलो चूरा पोस्त

Mon, 21 Sep 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे पर पुलिस को देखकर बदले हाव-भाव, शक के आधार पर तलाशी में खुली नशे की खेप की पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए तस्करों ने पुलिस से बचने का नया तरीका अपनाया है। अब वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सामान्य यात्रियों की तरह पहुंचकर नशे की खेप पहुंचा रहे हैं। ऐलनाबाद में शनिवार देर रात स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने 28 किलो 660 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।
बस अड्डे पर पति-पत्नी की तरह खड़े एक महिला और पुरुष पुलिस टीम को देखकर अचानक मुंह फेरकर खड़े हो गए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने दोनों को सामान सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके तीन सामान्य बैग और एक ट्रॉली बैग से कपड़ों की जगह चूरा पोस्त मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि दोनों पेशेवर नशा तस्कर हैं। वे पंजाब से चूरा पोस्त की खेप हरियाणा में सप्लाई करने आए थे। यूनिट प्रभारी बनवारी लाल के अनुसार, उनकी टीम मल्लेकां और ऐलनाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को चकमा देने के लिए वे दंपती की तरह बस में सफर कर रहे थे।
आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गांव चक रामसिंह वाला निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। दूसरी आरोपी मुक्तसर जिले के मलोट निवासी तरसेम कौर है। दोनों पति-पत्नी नहीं बल्कि पेशेवर तस्कर हैं। दोनों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह खेप पंजाब से हरियाणा लाई गई थी। इसका उद्देश्य हरियाणा में नशीले पदार्थ की सप्लाई करना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ पंजाब में कहां से खरीदा गया था। साथ ही, हरियाणा में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें