फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज बस चालक पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस बंद करवाने के आरोप पर हुआ विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के एक चालक पर हमला करने और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बस बंद करवाने के आरोप पर हुए विवाद के बाद हुई थी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने आदित्य और युवराज उर्फ बाज को पकड़ा है।
गांव कागदाना निवासी चालक पृथ्वी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह सिरसा डिपो की कार्यशाला के गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश लाखलान, युवराज, आदित्य और उनके तीन-चार साथी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

चालक ने आरोप लगाया कि मुकेश ने गांव कंवरपुरा की बस बंद करवाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनसे धक्का-मुक्की की और थप्पड़-मुक्के मारे।
साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो मुकेश ने तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और शुक्रवार को आदित्य व युवराज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के लिए आरोपी ने माफी मांगी
जांच अधिकारी उप निरीक्षक रणसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत ली जाएगी। वहीं, आरोपी युवराज ने कहा कि वह झगड़ा करने नहीं बल्कि पृथ्वी सिंह से बात करने आया था। उसके अनुसार, मामला उलझने पर उसने झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया। युवराज ने इस घटनाक्रम के लिए माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें