फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पंजाब की महिला से सिरसा में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सहित युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी गांव संघा जिला मानसा व महिला रीना कौर पंजाब की रहने वाली है।
विज्ञापन



डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 23 अप्रैल 2026 को उसकी बहन की ननद रीना व मनप्रीत उसे बहला कर डिंग क्षेत्र में ले आए। यहां पर एक होटल में मनप्रीत ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पंजाब के फरीदकोट थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई। पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी डिंग थाना में भेजी। पुलिस ने जांच के दौरान मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें