फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 265 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर पकड़े

Tue, 20 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट की टीम ने गांव ओढां में ख्योंवाली रोड पर नाकेबंदी कर नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ नशा रोकथाम के लिए थाना ओढां क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो तस्कर अपनी मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ हेरोइन लेकर गांव ओढां से गांव ख्योंवाली होते हुए गांव रघुआना जाएंगे।
विज्ञापन

टीम ने नाकेबंदी करके बाइक सवार दो संदिग्धों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी निर्मल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव रघुआना, जिला सिरसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे के अवैध धंधे में संलिप्त हैं, जिन्होंने नशीले पदार्थ की खेप को पंजाब के तरनतारन से मंगवाया है। डबवाली और सिरसा के गांवों में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें