फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरबचन सिंह हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी प्रिंस व मंगल सिंह पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक केस
विज्ञापन

लोहे केे रॉड से हमला कर की थी हत्या

फोटो 25

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। जवाहर नगर में सोमवार रात हुए गुरबचन सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंस व मंगल सिंह गांव डबवाली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले हैं।
डीएसपी योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे आकाशदीप ने बताया था कि उसका पिता गुरबचन सिंह और दुकान मालिक बख्शीश सिंह काम खत्म कर सोमवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल आई जिस पर प्रिंस व मंगल निवासी गांव डबवाली सवार थे।
प्रिंस व मंगल सिंह ने उसके पिता व बख्शीश सिंह से गाली-गलौज की। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर जीवन सिंह व आकाशदीप उर्फ काशी निवासी गांव डबवाली भी पहुंच गए। उक्त चारों ने मिलकर गुरबचन सिंह और बख्शीश सिंह पर हमला कर दिया।
जीवन ने अपने हाथ में लिए हुए लोहे के रॉड उसके पिता गुरबचन सिंह की गर्दन पर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
डीएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल जीवन व आकाशदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रिंस व मंगल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि दोनों के खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी प्रिंस के खिलाफ थाना कालांवाली में वर्ष 2023 में झगड़े व थाना शहर डबवाली में वर्ष 2025 में स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में वर्ष 2021 में झगड़े व शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें