फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गार्डर चोरी के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। चौकी चौटाला पुलिस ने घर में घुस कर लोहे का सामान चोरी करने की वारदात में वांछित दो आरोपियों को रविवार को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुरेश कुमार व संजय कुमार उर्फ जुगनी निवासी जंडवाला बिश्नोईयां जिला सिरसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 5 जनवरी कृष्ण कुमार निवासी जंडवाला बिश्नोईयां हाल वार्ड न. 09 मंडी डबवाली ने शिकायत दी कि 28 दिसंबर 2025 को जब वह अपने घर जंडवाला बिश्नोईयां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके घर से लोहे का गार्डर का टुकड़ा व लोहे का सरिया किसी ने चोरी कर लिया। जिस पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी चौटाला पुलिस ने एक आरोपी विनोद कुमार निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को 18 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उससे चोरी किया गार्डर का टुकड़ा भी बरामद किया था। मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें