ओढ़ां। गांव खुईयांनेपालपुर में दो सप्ताह पूर्व कहासुनी को लेकर 2 भाइयों व उनके माता-पिता पर धारदार हथियारों व लाठियों से 2 बार हमला करने के मामले में थाना ओढ़ां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्रवण उर्फ साबू व वकील निवासी गांव खुईयांनेपालपुर के रूप में हुई है।
ओढ़ां पुलिस ने 29 मार्च को वकील सिंह निवासी गांव खुईयांनेपालपुर के बयान पर 21 मार्च की रात्रि को कहासुनी को लेकर पहले उस पर तथा उसके भाई सुनील व उसकी मां पर प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि गली में गांव के ही आरोपी श्रवण, उसकी पत्नी रानी, उसके बेटे राजकुमार उर्फ राजा तथा वकील उर्फ काला सहित 4 लोगों ने कस्सी व लाठियों से हमला किया। फिर कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके पिता पर भी धारदार हथियार व लाठियों से हमला कर दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।