फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पराली जलाने वाले 227 किसानों पर विभाग ने दर्ज करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण व इससे लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सरकार के आदेशों पर प्रशासन ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर पराली को आग लगाने वाले किसानों पर जुर्माना व एफआईआर करवाने को कहा है। इसी के तहत अब तक जिले में कृषि विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 227 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जबकि बुधवार को रोड़ी में एक किसान द्वारा पराली को आग लगाए जाने के मामले में एसडीएम द्वारा 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने कहा कि सरकार के आदेश हैं कि कोई भी किसान पराली को न जला पाए। अगर कोई किसान पराली को जलाता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।

रोड़ी व केलनियां के पांच किसानों पर कार्रवाई
बुधवार को सदर थाना पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में गांव केलनियां के चार किसानों पर केस दर्ज किया है। जिन किसानों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें सावित्री देवी, मंजू देवी, भूमि देवी व संपति शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी प्रशासन के आदेशों पर सांय को गांव केलनियां क्षेत्र में धान के खेतों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान देखा गया कि गांव केलनियां में उपरोक्त चारों महिलाओं के खेतों में पराली को आग लगाकर जलाया जा रहा था। उन्होंने आगजनी की बकायदा तस्वीरें लेकर उच्चाधिकारियों को भेजी। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रक व कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करवाने के आदेश दिए। सांय को ही रोड़ी में किसान अजैब सिंह द्वारा पराली को आग लगाई जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसडीएम बिजेंद्र सिंह, कानूनगो मदनलाल, पटवारी जगसीर ने किसान को 2500 रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


विभाग द्वारा किया जा रहा है किसानों को जागरूक
सरकार ने शुरूआत से ही पराली न जलाने को लेकर सख्ती बरतते हुए इस बार अधिकारियों को आदेश देकर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेशों के साथ-साथ किसानों को सूचना एवं जनसंपर्क अभियान के तहत कर्मचारियों द्वारा किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना व केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अब तक जिले में 227 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। जबकि एक किसान को 2500 रुपये का जुर्माना किया गया है। धान का सीजन खत्म होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
- डॉ. बाबूलाल, उप कृषि निदेशक, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें