फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त को फिजिकल विभाग के छात्रों और रजिस्ट्रार के बीच पुलिस कार्रवाई न करने की सहमति बनने पर हुआ था समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के पांच दिन बाद भी सीडीएलयू ने वापस नहीं ली शिकायत
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में सात अगस्त को बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता को लेकर वीसी कार्यालय में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ सीडीएलयू ने अभी शिकायत वापस नहीं ली। दो दिन पहले ही एक छात्र नेता को हुडा पुलिस चौकी ने फोन करके पेश होने के लिए कहा। अन्यथा उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। हालांकि छात्र हुडा चौकी में पेश नहीं हुआ।
हालांकि जब समझौता हुआ था तो रजिस्ट्रार ने फिजिकल विभाग के समक्ष छात्रों को आश्वासन दिया था कि जिन स्टूडेंट्स के खिलाफ शिकायत दी है, उनके खिलाफ शिकायत वापस ली जाएगी। किसी भी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीडीएलयू द्वारा शिकायत वापस न लेने पर छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडीएलयू के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र दयानंद शर्मा ने कहा कि सीडीएलयू के वीसी और रजिस्ट्रार अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। यदि किसी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा, जिसके परिणाम दोनों को भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

ये था मामला
सीडीएलयू में सात अगस्त को छात्रों ने बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता को लेकर वीसी कार्यालय का घेराव किया था। छात्रों की वीसी और रजिस्ट्रार से बहस हुई थी। इसके बाद छात्र वीसी की कार के आगे लेट गए। अगले दिन रजिस्ट्रार ने कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ सिरसा एसपी को शिकायत देकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की। अगले दिन गेट पर प्रदर्शनकारी छात्रों की एंट्री पर बैन लगा दिया। छात्रों ने कहा कि यदि वे प्रवेश नहीं करने देंगे तो वे अपने लीगल एडवाइजर को बुला लेते हैं। सीडीएलयू प्रशासन के पास यह मैसेज भेजा गया तो आधे घंटे बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। वहीं 12 अगस्त को धरने की समाप्ति के दौरान छात्रों और रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच में इस बात को लेकर सहमति बनी कि किसी भी छात्र के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इन छात्रों के खिलाफ दी थी शिकायत।
सीडीएलयू मेें प्रदर्शन में भाग ले रहे छात्र नेताओं के खिलाफ छात्र नेता अनिल कस्वां एमए हिंदी, जगसीर मान एलएलबी, दयानंद शर्मा मास कम्युनिकेशन, कर्ण कसवां पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, प्रवीण अत्री एमए हिंदी, अमृत मान एमए पंजाबी, अमित जमालिया लॉ विभाग का स्टूेंडट्स, प्रमोद जांदू, सुमित मेहता, सुनील कबीरा, रोशन कुलेरिया, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार, विकास एव गुरविंदर का नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त फिजिकल विभाग के लड़के व लड़कियों को नाम अज्ञात में दिया है।
कोट्स
हमने अभी पुलिस से शिकायत वापस नहीं ली है। छात्रों के साथ आउटसाइडर भी थे। ऐसा लिखित में कोई समझौता नहीं हुआ कि पुलिस से शिकायत वापस ली जाएगी।
राजकुमार सिवाच, कार्यकारी रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।
कोट्स
अभी शिकायत वापस नहीं ली गई। मामले की जांच चल रही है।
रण सिंह, चौंकी प्रभारी, हुड्डा सेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें