फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और बिजली निगम से धोखाधड़ी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ पांच एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ पांच एफआईआर
विज्ञापन

फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन मामला:
निगम को हुआ 14 लाख 45 हजार 780 रुपये का नुकसान
एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
किसानों से लाखों रुपये लेकर उन्हें फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन देने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार सुरजीत सिंह निवासी शेरपुरा के खिलाफ धोखाधड़ी के पांच केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई बिजली निगम के नाथूसरी कलां के एसडीओ रवि कुमार की शिकायत पर की है। शिकायत में बिजली निगम का कहना है कि सुरजीत सिंह के फर्जीवाड़े से निगम को 14 लाख 45 हजार 780 रुपये का नुकसान हुआ है।
दिसंबर 2016 में नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में किसानों को अवैध बिजली कनेक्शन जारी करने का खुलासा हुआ था। एसडीओ रवि कुमार का कहना है कि उप ठेकेदार सुरजीत सिंह ने किसानों से प्रति कनेक्शन करीब सवा लाख रुपये लिए और फर्जी कागजात और रसीद देते हुए किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए। निगम के रिकॉर्ड में इस कनेक्शनों का कोई अस्तित्व नहीं है। निगम की जांच में सैकड़ों किसान ऐसे सामने आए जो ठेकेदार द्वारा ठगे गए है। चौपटा थाना पुलिस ने बिजली निगम की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार सुरजीत सिंह के खिलाफ किसानों और बिजली निगम से धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है औ जल्द ही आरोपी ठेकेदार को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किसान हुए ठगी के शिकार
गांव माखोसिरानी निवासी कृष्ण और सुलोचना, बरासरी निवासी विकास, जमाल निवासी अनूप, कुताना निवासी देवीलाल, मदन और रणजीत। चाहरवाला निवासी जगतपाल, जमाल निवासी सरस्वती देवी, प्रमोेद कुमार और रामनिवास से फर्जीवाड़ा होने बात बिजली निगम की जांच में सामने आई है। उक्त दस किसानों से 14 लाख 45 हजार 780 रुपये ट्यूबवेल कनेक्शन के बदले लिए गए और इन्हें अवैध कनेक्शन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें