फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 1.82 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, 1.06 लाख टन उठान

Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली मंडी 43,994 मीट्रिक टन खरीद के साथ सबसे आगे
विज्ञापन

22,325 किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद लगातार जारी है। खरीद एजेंसियों ने गत दिवस तक कुल 1,82,137 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इसमें से 1,06,000 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।
इस खरीद प्रक्रिया से जिले के 22,325 किसानों को लाभ मिला है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने यह जानकारी दी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 56,440 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
विज्ञापन

हैफेड ने 90,366 मीट्रिक टन धान की खरीद की। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 35,331 मीट्रिक टन धान खरीदा है। लाभान्वित किसानों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 6,247 किसान शामिल हैं। हैफेड के 12,852 और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के 3,226 किसान भी लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन


मंडियों में सर्वाधिक खरीद
आंकड़ों के अनुसार, कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 43,994 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। डबवाली मंडी में 27,863 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सिरसा में 13,605 मीट्रिक टन और रोड़ी में 10,254 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जिले की अन्य मंडियों में भी खरीद प्रक्रिया जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने किसानों से गुणवत्ता मानकों के अनुरूप फसल लाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें