अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हिसार रोड स्थित फ्रेंडस कॉलोनी में दी फ्रेंड्स कॉलोनी कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की ओर से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम डॉ. अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंची।
शिविर में कॉलोनी के 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सोसायटी के प्रधान राकेश कटारिया ने किया। इस मौके पर प्रधान राकेश कटारिया ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक आम नागरिक होने के नाते हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी किसी न किसी रूप में देश की सीमा पर हमारी जान की रक्षा करने वाले इन जवानों व शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए कुछ करें। प्रधान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान राकेश कटारिया, सेक्रेटरी रविंद्र नागपाल, सेक्रेटरी विनोद चौधरी, हरीओम भारद्वाज, रमन गिल्होत्रा, शशि भूषण, चंद्र कुमार, जितेंद्र मेहता, संजय चौधरी, राजेश चिंडालिया आदि उपस्थित थे।
फोटो तीन : शिविर में रक्तदान करते लोग