फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चत्तरगढ़पट्टी निवासी 50 वर्षीय बजरंग लाल बरनाला रोड पर स्थित एक ढाबे पर काम करता था। मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि हर रोज रात 10 बजे उसके पिता घर पहुंच जाते थे। रविवार को उसके पिता घर नहीं लौटे तो सोमवार सुबह वह उनकी तलाश में निकला। चत्तरगढ़पट्टी रोड स्थित बाईपास पर उसके पिता बाइक सहित रोड पर गिरे पड़े थे। सोनू का कहना है अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पिता को चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोनू के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें