फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय आवासीय संस्कार शिविर 15 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली। बिश्रोई समाज की लड़कियों को जांभाणी संस्कारों, गुरु जंभेश्वर भगवान की शिक्षाओं, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास व अन्य जीवनोपयोगी शिक्षाओं से परिचित करवाने के लिए 15 जून से 19 जून तक पांच दिवसीय आवासीय संस्कार शिविर बिश्नोई मंदिर सिरसा में आयोजित होगा। बिश्नोई सभा सिरसा व जांभाणी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में अकादमी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीराम की देखरेख में शिविर का आयोजन होगा व समाज के गणमान्य लोग शिविर में पहुंचकर बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जांभाणी साहित्य अकादमी के जिला संयोजक इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया की यह शिविर पूर्णतया आवासीय होगा। इसमें प्रतिभागी लड़कियों को शिविर अवधि में आयोजन स्थल पर ही रहना होगा। अर्थात घर आने जाने की अनुमति नहीं होगी और मोबाइल तथा नकद राशि भी अपने पास नहीं रख सकेंगे। आवेदक की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आयु प्रमाण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर में 100 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। इससे अधिक प्रतिभागी आने पर चयन समिति द्वारा योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक 15 जून से पहले अपने आवेदन फार्म बिश्नोई सभा सिरसा अथवा बिश्नोई सभा डबवाली के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें