पुरानी रेलवे रोड पर रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला व श्री सिद्ध नर्सिंग होम संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर स्थानीय पुरानी रेलवे रोड पर आज 14 जून को आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए श्री नर्सिंग होम के संचालक एनआर सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर 14 जून को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल से रेडक्रॉस की टीम रक्तदान शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए जाएगी। वहीं दूसरी ओर सिरसा के शिवशक्ति ब्लड बैंक में साढ़े नौ बजे चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंश कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।