फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित रेट से कम पर काम बर्दाश्त नहीं करेगी यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला सिरसा फूड एजेंसी एंड एफसी आई वर्कर पल्लेदार यूनियन ने ऐलान किया है कि निर्धारित रेट से कम जो भी ठेकेदार मजदूरों से काम करवाएगा, उसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियन मजदूरों के शोषण के सख्त खिलाफ है। मजदूरों को उनका हक मिलना ही चाहिए। जहां भी ठेकेदार नियमों की अवहेलना करते पाया जाएगा, वहां यूनियन द्वारा काम बंद करवा दिया जाएगा। इसी कड़ी में डबवाली में यूनियन ने काम रुकवा दिया है क्योंकि यहां ठेकेदार मजदूरों को तय रेट से कम का भुगतान कर रहा था।
यूनियन के महासचिव अमृतलाल टोहाना, सिरसा डिपो प्रधान भूपेंद्र सिंह, डबवाली प्रधान राजाराम व बृजलाल ने यूनियन की बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि फूड एजेंसी के जितने भी डिपो अथवा सेंटर हैं, वहां रेट एक जैसा होगा। स्टैग रेट 3.50 रुपए प्रति बैग, लोडिंग-अनलोडिंग 3.20 प्रैसे प्रति बैग, गांठ लोडिंग व अनलोडिंग 120 रुपये प्रति गांठ और पोली बारदाना 60 रुपये प्रति गांठ, क्रेेट लोडिंग व अनलोडिंग 10 रुपये प्रति क्रेट फिक्स किए गए हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि कई स्थानों से ऐसे समाचार मिल रहे हैं कि ठेकेदार उक्त रेटों से हटकर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं, लेकिन यूनियन ऐसा होने नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने साफ किया कि इसके साथ ही साल में दो वर्दी ठंडी व गर्म और ईपीएफ सारा ठेकेदार को कटवाना होगा। उन्होंने मजदूरों का भी आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आए और बिना किसी दबाव व डर के काम करें, यूनियन उनके हित की रक्षा के लिए हरदम तैयार है। इस मौके पर महेंद्र सिंह टोहाना, सिरसा के एफ.सी.आई. प्रधान भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सोहन सिंह, चुनचुन, कालांवाली से प्रधान गौरा सिंह, सुभाष कुमार, डबवाली से राजाराम व बृजलाल, रानियां से मक्खन सिंह, जीवननगर से हरदेव खालसा व सुच्चा सिंह, मंगाला से कुलदीप सिंह व जगतार सिंह, रोड़ी प्रकाश सिंह, बड़ागुढ़ा बोहड़ सिंह, पन्नीवाला मोटा से अजयपाल व गोवर्द्धन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें