फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ब्लॉक समिति सिरसा के खिलाफ लामबंद हुए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
ब्लॉक समिति सिरसा के सदस्यों ने ब्लॉक चेयरमैन ममता रानी की कार्यप्रणाली से खफा होकर उपायुक्त को हस्ताक्षर युक्त एक अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। डीसी से मांग की गई कि अध्यक्षा को बर्खास्त कर प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया जाए। डीसी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
उपायुक्त को सौंपे पत्र में समिति सदस्यों सुरेंद्र कुमार, रघुबीर, प्रियंका, भजनलाल, मंगतलाल, नम्रता, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र, पूनम, जीत सिंह, चरणजीत कौर, देवेंद्र कौर, संदीप कुमार, जसविंद्र सिंह, सुनीता रानी, प्रेमचंद, सूरज, नीटू, मोनिका ने बताया कि चेयरपर्सन ममता रानी का समिति सदस्यों के प्रति व्यवहार संतोषजनक नहीं है और वह सदस्यों की कोई बात नहीं सुनती हैं। सदस्यों ने बताया कि ममता रानी अपने पद का दुरुपयोग कर सदस्यों के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ममता रानी के पति राजकुमार अपनी पत्नी के पद के अधिकारों के निर्वहन में हस्तक्षेेप करते हैं और सदस्यों को पद की धौंस दिखाते हैं और धमकी देते हैं कि उसकी मर्जी के बिना कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्षा के मनमाने व्यवहार के चलते ब्लॉक में विकास कार्य अटके हुए हैं। विकास कार्यों को लेकर किसी सदस्य की कोई बात नहीं सुनी जाती है। समिति सदस्यों ने उपायुक्त से मांग की है कि चेयरपर्सन ममता रानी को पद से बर्खास्त किया जाए और उसके स्थान पर किसी मेहनती और निष्पक्ष तथा सभी सदस्यों के साथ कुशलता का व्यवहार रखने वाले सदस्य को चुनाव करवाकर नियुक्त किया जाए, ताकि ब्लॉक समिति का कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सकें।
अध्यक्ष बनने के लिए थामा था भाजपा का हाथ
सिरसा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव भी जोड़तोड़ से हुआ था। एक बार तो बाजी इनेलो के हाथों में थी। ममता रानी ने भी इनेलो के समर्थन से चुनाव लड़ा था। मुकाबला कांग्रेस और इनेलो के बीच माना जा रहा था। भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा ने कमान संभाली हुई थी। चुनाव से 24 घंटे पहले ही ममता ने पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थामा। जब चुनाव हुए तो ममता 30 में से 19 वोट लेकर विजयी रहीं, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को आठ और इनेलो समर्थित को महज तीन ही वोट मिले। इनेलो के जिला प्रधान पदम जैन कहते हैं कि यह चुनाव भाजपा ने जोड़तोड़ करके जीता था।
विज्ञापन


जो गलत हैं, वही आरोप लगा रहे हैं
ब्लॉक समिति का कार्य सही ढंग से चल रहा है। दो तीन सदस्य हैं, जो गलत हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं सब निराधार हैं। दूसरे राजनीतिक दल के लोग ही उनके खिलाफ सदस्यों से भड़का रहे हैं। विकास के लिए जितना पैसा आया था सभी 30 वार्डों में बराबर-बराबर साढे़ तीन तीन लाख रुपये बांट दिया गया है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। न कभी कोई गलत कार्य किया है और न ही करेंगे।
-ममता रानी, अध्यक्षा ब्लॉक समिति सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें