पार्टी छोड़कर जाने वाले शामिल नहीं होंगे इनेलो परिवार में : ओमप्रकाश चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
जो कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उनकी कोई सिफारिश न करे क्योंकि उन्हें वापस इनेलो परिवार में शामिल नहीं किया जाएगा। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने रविवारको इनेलो के हलका प्रधान भरपूर सिंह गदराना के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कही।
उन्होंने हौसला बढ़ाते हुएकहा कि आने वाला समय व सरकार आप लोगों की है। कार्यकर्ता सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करने में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से कहा कि अगर आपका कोई छोटा-मोटा काम हो तो आप पार्टी के नेताओं से मिल सकते हैं। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के लोग दुखी व निराश है, नोटबंदी के चलते व्यापार ठप होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में आपकी सरकार बनने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए। मौके पर उनके साथ कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, हलका अध्यक्ष भरपूर सिंह गदराना, सुरेंद्र नेहरू,जसविंद्र बिंदू, राजीव गर्ग, बंटी बधवा, विनोद मित्तल, प्रवीण रोडी, साधु सिंह खेडा, नत्थू राम गोदारा,हैप्पी अरोड़ा, बंटी सिधू, अमरजीत सिंह देसू, बुध सिंह सुखचैन, ऐवन टेलर, हरनेक सिंह गदराना, सुखबीर सिंह चकेरियां, मोती राम, नक्षतर सिंह चकेरियंा, राम नाथ गोदारा, सुखपाल सिंह, प्रवीण रोडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
----------------------------------
फोटो:08