फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा क्षेत्र में सेना की सख्ती बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा और आसपास के क्षेत्र में लगाया गया कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कर्फ्यू में चार से सात बजे तक की ढील दी गई। दूसरी ओर सेना के जवान डेरा के आसपास कड़ी चौकसी करते हुए देखे गए। उधर डेरा में सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और सेवादार का प्रवेश भी पास देखकर किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से शाह सतनाम चौक से लेकर नेजिया टी प्वाइंट तक, वहां से बाजेका मोड़ तक और गांव शाहपुर बेगू में कर्र्फ्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू नहीं हटाया है। उधर, डेरा के आसपास गांव नेजिया, बाजेका और शाहपुर में कर्फ्यू के दौरान सेना की ओर से पूरी चौकसी बरती जा रहा है। लिंक रोड तक बंद कर दिए गए हैं। नया डेरा में सभी गेट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। गेट के पीछे सेवादार है। ड्यूटी पर लगे सेवादारों को पास जारी किए गए हैं जिनके आधार पर हर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब हो कि डेरा प्रमुख को यौन शोषण मामले मे अनहोनी की आशंका को लेकर 24 अगस्त शाम को कर्फ्यू लगा दिया गया था। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रेमियों की ओर से आगजनी की गई थी। शहर में शांति बने रहने पर चार दिन पूर्व ही कर्फ्यू हटा दिया गया था लेकिन प्रशासन ने ऐहतियातन डेरा व आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया हुआ है। सेना व अर्द्ध सैनिक बल पूरे एरिया पर निगरानी जमाए हुए हैं। किसी को भी बाहर आने की इजाजत नहीं है।

डेरा क्षेत्र में सेना की सख्ती बरकरार, कर्फ्यू में दी तीन घंटे की छूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें