अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
तख्त श्री तलवड़ी साबो के जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार को डेरा सच्चा सौदा की मदद बंद करके सेना को डेरा में भेजकर तलाशी लेने चाहिए ताकि डेरा का सच सामने आ सके। वैसे सरकार ने डेरा को सारा सामान ले जाने का पूरा मौका दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजधर्म का पालन नहीं किया जो उसके करना चाहिए था।
वे शुक्रवार को सूरतगढिया बाजार स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे 1997 से डेरा का सच लोगों के सामने लेकर आ रहे थे पर हरियाणा और पंजाब सरकार ने डेरा के दबाव में उनके ऊ पर अनेक झूठे केस दर्ज करवा दिए। वर्ष 1999 में पंजाब में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा न होकर झूठा सौदा है। स्वयं को धार्मिक गुरु कहलवाने वाला आज बलात्कारी हो गया है और डेरा बलात्कारियों को अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अभी भी डेरा सच्चा सौदा का साथ दे रही है। पंचकूला में सिरसा से काफिले के साथ हथियार गए थे। सरकार को ये सभी हथियार जब्त करने चाहिए। डेरा की गुफा में हथियारों का जखीरा है। डेरा के आगे और पीछे से रास्ते से डेरा क ा सारा सामान गुरुसर मोडिया पहुंचवा दिया, ऐसा सरकार की मदद से संभव हुआ क्योंकि सरकार डेरा का साथ दे रही है। उन्होेंने कहा कि हनीप्रीत का सच भी लोगाें के सामने आना चाहिए कि उसका डेरा मुखी से क्या रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि इस दंगे में सिरसा और पंचकूला में करीब 40 लोग मारे गए। सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है, सरकार डेरा का बचाने में लगी हुई है। उन्होेंने कहा कि डेरा धार्मिक स्थली नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी डेरा के 133 कार्यों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि डेरा में रह रही साध्वयिों और शाही बेटियों का सच भी सामने आना चाहिए और उनकी संपूर्ण मेडिकल जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेरा के सभी पीड़ित उनके पास आए थे। उन्होेंने कहा कि बताना चाहिए कि अब तक सेना को डेरा में क्यों नहीं भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा के लोगों ने फूलंका के पास गाड़ी और उसके साथ सभी सबूतों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। इसकी सच्चाई भी सभी के सामने आनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि बठिंडा में डेरा मुखी ने अमृत छकाने की और गुरु की वेशभूषा की नकल करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। उन्होंने कहा कि इस केस को रि ओपन करवाने के लिए उनकी ओर से अदालत में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा को सरकार पर्यटन केंद्र बना दें जिसे देखने के लिए टिकट भी लगा दें। सरकार को आमदनी होगी और लोगों को भी सच्चाई जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पाखंड के डेरे की कोई गद्दी नहीं होती सरकार को डेरा ही भंग कर देना चाहिए।
उन्होेंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से अब तक जिन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के केस दर्ज करवाए हुए है उन्हें रद्द किया जाए क्योंकि डेरा धार्मिक नहीं रहा।
सरकार पर डेरा का साथ देने का आरोप, डेरा का सामान गुरुसर मोडिया पहुुंचाया
राजधर्म का पालन नहीं कर रही सरकार : संत बलजीत सिंह
--------------
फोटो:01:एसआईआरपी07:सिरसा मेें सूरतगढिया बाजार स्थित गुरूद्वारा दसवीं पातशाही परिसर में पत्रकारों से बातचीत करतेे हुए तख्त श्री तलवड़ी साबो के जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ।