फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज: मेरिट में आने वालों को आज जमा करवानी होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कॉलेज : मेरिट में आने वालों को आज जमा करवानी होगी फीस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
राजकीय महिला महाविद्यालय में बढ़ाई गई सीटों पर प्रवेश देने के लिए वीरवार सुबह नौ बजे से 12 बजे तक आने वाले विद्यार्थियों की उपस्थित दर्ज की जाएगी और इस समयावधि में जो भी विद्यार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे, केवल उन्हीं को प्रवेश देने के लिए उनके अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट के साथ-साथ वेटिंग में रहने वाले विद्यार्थियों की भी लिस्ट चस्पा की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें वीरवार को ही फीस भरवाकर कॉलेज में प्रवेश लेना होगा तथा जो भी वीरवार को फीस नहीं भरवा पाएगा, उनकी जगह वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को परसों प्रवेश देने का मौका दिया जाएगा। यह बात कॉलेज प्राचार्या डॉ. स्नेह नंदा ने कही। उन्होंने बताया कि बीए की 86 तथा बीकॉम की 32 नई सीटों पर प्रवेश के विभिन्न श्रेणियों में सीटों की संख्या का आंकलन किया जा रहा है और उसी के अनुसार कल उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की मेरिट बनाई जाएगी। उन्होंने पूर्व में प्रवेश से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को आज सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच कॉलेज में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आह्वान किया, ताकि उन्हें प्रवेश दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें