फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हुई पहली कट ऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जारी हुई पहली कट ऑफ
विज्ञापन

दाखिलों की सूची में नाम देखने के लिए कॉलेजों में उमड़ विद्यार्थी
सिरसा। कॉलेजों में दाखिलों का वीरवार को श्री गणेश हो गया है। हालांकि पहली कट ऑफ बुधवार को जारी होनी थी पर मुख्यालय में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाई। रात के 12 बजे कट ऑफ नेट पर अपलोड की गई। आज सुबह कॉलेजों में मेरिट सूची में नाम देखने के लिए विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

अब 9 जुलाई तक फीस भरने का समय दिया गया है। उसके बाद 11 जुलाई को दूसरी कट ऑफ जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ में नाम आ गया वे खुशी मनाते हुए कॉलेजों से निकले। कॉलेजों में नोटिस बोर्ड के पास भीड़ लगी रही। विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी मेरिट सूची में अपने बच्चों का नाम देखने पहुंचे। कॉलेजों में विभिन्न विद्यार्थी संगठनों द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है जहां विद्यार्थियों को दाखिलों को लेकर मार्ग दर्शन किया जा रहा है। सबसे अधिक राजकीय नेशनल कॉलेज में भीड़ दिखाई दी। दाखिलों के लिए कॉलेजों से चालान फार्म जारी होने के बाद बैंकों में या ऑनलाइन फीस भरी जा सकेगी। कुछ विद्यार्थियों ने आज से ही फीस भरनी शुरू कर दी है। इसी के साथ ही द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के फीस भरे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब 20 जुलाई से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पहली बार कॉलेज में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


राजकीय नेशनल कॉलेज में इस प्रकार रही पहली मेरिट सूची
बीएससी नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया ओपन-90 प्रतिशत
हरियाणा ओपन-82.4 प्रतिशत
एससी- 71.4 प्रतिशत
बीसीए- 78.4 प्रतिशत
बीसीबी- 53.8 प्रतिशत
दिव्यांग- 66.2 प्रतिशत
------------------
बीएससी मेडीकल
ऑल इंडिया ओपन- 89.8 प्रतिशत
हरियाणा ओपन-81.4 प्रतिशत
एससी- 68.2 प्रतिशत
बीसीए- 73.6 प्रतिशत
बीसीबी- 65.6 प्रतिशत
दिव्यांग- --------
-------------------
बीएससी कंप्यूटर साइंस
ऑल इंडिया ओपन-82.4 प्रतिशत
हरियाणा ओपन- 76 प्रतिशत
एससी- 64.1 प्रतिशत
बीसीए- 71 प्रतिशत
बीसीबी- 59.2 प्रतिशत
दिव्यांग- ----------
--------------------
बीकॉम
ऑल इंडिया ओपन- 81.4 प्रतिशत
हरियाणा ओपन- 71.8 प्रतिशत
एससी- 61.4 प्रतिशत
बीसीए- 64.6 प्रतिशत
बीसीबी- ------
दिव्यांग- ------
-----------------
बीए
ऑल इंडिया ओपन-77.2 प्रतिशत
हरियाणा ओपन- 67 प्रतिशत
एससी- 58 प्रतिशत
बीसीए-58 प्रतिशत
बीसीबी- 51.8 प्रतिशत
दिव्यांग- 52.2 प्रतिशत
---------------------------------------------
राजकीय महिला कॉलेज में इस प्रकार रही पहली कट ऑफ
बीए
ऑल इंडिया ओपन-87 प्रतिशत
हरियाणा ओपन- 78.2 प्रतिशत
एससी- 70.8 प्रतिशत
बीसीए- 72.4 प्रतिशत
बीसीबी- 55.6 प्रतिशत
दिव्यांग- --------
------------

बीकॉम
ऑल इंडिया ओपन-88.6 प्रतिशत
हरियाणा ओपन-79.8 प्रतिशत
एससी- 47 प्रतिशत
बीसीए- 71 प्रतिशत
बीसीबी- 54 प्रतिशत
दिव्यांग- -----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें