फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत नहीं जारी की गई परिणाम सूची, मैसेज से लगेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134 ए निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 14 अप्रैल को हुई परीक्षा के बाद वीरवार को परीक्षा का परिणाम घोषित करना था। इसलिए सभी अभिभावक सुबह नौ बजे बीईओ कार्यालय पहुंच गए। दो घंटे के इंतजार के बाद बीईओ ने 11 बजे अभिभावकों को बताया गया कि कार्यालय में परीक्षा परिणाम की सूची नहीं लगाई जाएगी। अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर चयनित बच्चों के परिणाम के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावक नीलम, सुमन तथा मीनू ने बताया कि वह अपना काम छोड़ कर सुबह सूची देखने बीईओ कार्यालय आई। हमें साढ़े 11 बजे बताया गया कि कोई भी सूची जारी नहीं होगी। परिणाम फोन पर मैसेज भेजकर बताया जाएगा। अभिभावक भीमसैन ने बताया कि बीईओ कार्यालय में बोला गया कि परिणाम चार बजे तक फोन पर आ जाएगा, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है। वहीं अभिभावकों को बीईओ कर्मचारियों ने बताया कि जल्द से जल्द जिन्होंने अपने दस्तावेज की जांच नहीं करवाई है, वो करवा लें। बच्चों के परीक्षा परिणाम का अभिभावक के पास सीधा मैसेज जाएगा। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 4000 बच्चों के लिए रिक्त स्थान थे, जिसमें से 3295 छात्र परीक्षा में बैठे थे। विभाग ने वीरवार को परिणाम घोषित करने की सूचना अभिभावकों को दी थी। लेकिन वीरवार को कोई सूची नहीं लगाई गई तथा अभिभावकों को चार बजे परिणाम आने का बोला गया।
कॉट्स ---
हमारे पास मुख्यालय से आदेश है कि हम सूची नहीं लगा सकते। बच्चों का परीक्षा परिणाम शाम छह बजे तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग सभी के पास मैसेज के द्वारा परिणाम भेजेगा तथा शुक्रवार को जिन बच्चों को पास किया जाएगा, उनको स्कूल के नाम का नाम भेजा जाएगा। सभी अभिभावक जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं है, वह अपने दस्तावेज जल्द जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें