फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर पल्लेदार यूनियन ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। जिले की लगभग एफसीआई व फूड सप्लाई वर्कज पल्लेदार यूनियनों की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एफसीआई वर्कज पल्लेदार यूनियन कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

कालांवाली यूनियन के प्रधान सुभाष कुमार, रानियां यूनियन के प्रधान मल्लूक सिंह, ऐलनाबाद एफ सीआई यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह, डोगरावाली के प्रधान बलजीत सिंह, डबवाली के प्रधान प्रेम सिंह, मंगाला यूनियन प्रधान जगतार सिंह, ऐलनाबाद के प्रधान दारा सिंह, पन्नीवाला मोटा के प्रधान अजय पाल ने बताया कि फूड सप्लाई व एफसीआई के प्रत्येक पल्लेदार वर्कर को प्रति माह कम से कम 21 हजार रूपये दिया जाए। प्रत्येक पल्लेदार का ईएसआई काटा जा रहा है। उस ईएसआई कार्ड को प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पल्लेदारों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने योग्य पानी, शौचालय व लेबर विश्राम गृह उपलब्ध करवाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी हमारी पल्लेदारों की समर्थन करेगी, मजदूर वर्ग उस का पार्टी का समर्थन करेगा। इसके अलावा उन्होंने अपनी मांगे जल्द पूरी ना करने पर अपना संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर भैरों सिंह, अजैब सिंह, जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, सुखा सिंह व संतराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें