फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडवाला जटान में स्वाइन-फ्लू आशंकित वृद्ध की मौत, छतरियां में भी एक युवक को स्वाईन-फ्लू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां/बडागुढ़ा। गांव छतरियां में 27 वर्षीय एक युवक को स्वाइन फ्लु पॉजिटिव बताया गया है। युवक को पिछले कुछ समय से खांसी व जुकाम की शिकायत के चलते सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लु पॉजिटिव बताया गया। अब उक्त युवक का घर पर ही उसका उपचार किया जा रहा है।
इस परिवार में कुछ समय पूर्व भी एक बच्चा स्वाइन फ्लु से ग्रसित था। स्वाइन फ्लु पीड़ित के पिता हंसराज ने बताया कि बडागुढ़ा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पर आकर उन्हें दवाइयां दी हैं। वहीं टीम ने गांव के 93 घरों का सर्वे कर 15 स्लाइडें भी बनाते हुए लोगों को दवाइयां देते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जिला में जनवरी 2019 से अब तक करीब स्वाइन फ्लु आशंकित 120 सैंपल लिए जा चुके हैं उनमें से करीब 40 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गांव जंडवाला जटान में एक 70 वर्षीय वृद्ध की दो दिन पहले मौत हो गई। वृद्ध को बुखार, जुकाम व खांसी के चलते बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दो दिन पूर्व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बठिंडा के एक निजी अस्पताल की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लु पॉजिटिव दिखाया गया है। रोड़ी, बडागुढ़ा व ओढां क्षेत्र में पिछले करीब एक माह के अंतराल में स्वाइन फ्लु आशंकित 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जंडवाला जटान निवासी गुरमेल सिंह के अनुसार उसके पिता को हल्का बुखार हुआ था। जिसके चलते उन्होंने अपने पिता का उपचार सर्वप्रथम गांव से व जिसके बाद गोरीवाला व डबवाली से करवाया। स्थिति में सुधार न आने के चलते वे उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। गुरमेल सिंह के मुताबिक चिकित्सक ने उसे दाखिल करते हुए उसका टेस्ट करवाया। जिसमें उसे स्वाइन फ्लु पॉजिटिव बताया गया। जहां करीब 10 दिन तक उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के पौत्र गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बठिंडा अस्पताल में दादा के उपचार के दौरान वहीं मौजूद था। जब वह घर आया तो घर में उसके भाई व दादी को बुखार व दम घुटने की शिकायत थी। जिसके बाद वह दोनों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया। गुरप्रीत के मुताबिक उसने स्टाफ को अपने दादा की पॉजिटिव रिपोर्ट बारे बताया तो स्टाफ ने उन्हें सिरसा नागरिक अस्पताल में चले जाएं। जिसके बाद उसने निजी मेडिकल से स्वाइन फ्लु रोधी दवा लेकर सभी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोई दवाई नहीं मुहैया करवाई गई। गुुरप्रीत सिंह के मुताबिक घर में 4 सदस्यों को खांसी, जुकाम व गले में दर्द की शिकायत है। लेकिन विभाग द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

जंडवाला जटान में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की मौत हुई है। निजी लैब की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है लेकिन अभी तक उसकी सरकारी रिपोर्ट नहीं आई है। हमने मृतक के घर में कर्मचारी को भेजते हुए गांव में सर्वे भी करवाया था। अगर किसी को पुन: दिक्कत है तो हम कर्मचारी को भेजेंगे। वैसे स्वाइन फ्लु सर्दी में ज्यादा फैलता है इसलिए तरल पदार्थ अधिक लें। -डॉ. भूषण गर्ग, एसएमओ, सीएचसी ओढां
विज्ञापन


गांव छतरियां में एक बच्चे को स्वाइन फ्लु था। जो उपचार के बाद अब बिल्कुल ठीक हो चुका है। जिस युवक को अब स्वाइन फ्लु पॉजिटिव है वो संभवत: उक्त बच्चे के संपर्क में आया है। युवक को उपचार दिया जा रहा है जो ठीक है। उसके परिजनों को भी दवाईयां मुहैया करवा दी गई हैं। गांव में सर्वे किया जा रहा है।
- डॉ. संदीप कुमार, एमओ, सीएचसी बडागुढ़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें