नंबरदार को पद से हटाने की मांग
बड़ागुढ़ा। गांव छतरियां के करीब 12 लोग बुधवार को उपायुक्त से मिले। इस दौरान उन्होंने डीसी से गांव के नंबरदार को पद से हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि नंबरदार के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के मामले में कोर्ट ने उसे दो साल की सजा सुनाई है। बाद में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।
ग्रामीण बुधराम, विनोद देहडू, सूरजपाल, रामचन्द्र, नरेन्द्र कुमार, भोजराज, श्रीचंद पुनिया, सुखदेव सिंह, मुकेश कुमार, विनोद कुमार व रणवीर ने बताया कि मई 2012 में मनोहर लाल, हरीश कुमार, मलकीत निवासी खुईयां नेपालपुर जब छतरियां में खरीदी अपनी जमीन पर हल चला रहे थे तो नंबरदार ने अपने कुछ साथियों के साथ हमला कर उक्त लोगों को घायल कर दिया था। इस मामले में नंबरदार सहित अन्य 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने इस मामले में नंबरदार को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। आरोप है कि नंबरदार ने गांव के भोजराज पर झूठा मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन कोर्ट ने भोजराज को निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया गया था। ग्रामीणों ने डीसी से मांग की कि नंबरदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नंबरदार पद से हटाया जाए।