सीडीएलयू की कार्यकारी परिषद की मीटिंग 27 फरवरी को,
सिरसा। सीडीएलयू में कार्यकारी परिषद की मीटिंग 27 फरवरी को होने जा रही है। यह मीटिंग करीब एक साल बाद होने जा रही है। अबकी बार यह मीटिंग सीडीएलयू में नहीं होगी बल्कि लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में होगी। क्योंकि इसमें उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी भाग लेंगे। जो कि कार्यकारी परिषद के सदस्य है। मीटिंग में करीब 45 प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिफाफे खोले जाएंगे। साथ ही कुछ प्राध्यापकों के चार्जशीट के मामले में भी इसमें रखे जा सकते हैं।
प्राध्यापकों की पदोन्नति पिछले काफी समय से पेंडिंग है। क्योंकि पदोन्नति को लेकर ही वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डीपी वार्ने ने सीडीएलयू के वीसी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस भी भिजवाया हुआ है। कार्यकारी परिषद के करीब 15 सदस्य है। शैक्षणिक परिषद की मीटिंग की तरह ही इस मीटिंग के हंगामेदार होने के आसार है। हालांकि अभी इसके सदस्यों के पास कार्यकारी परिषद की मीटिंग का एजेंडा नहीं भेजा गया। कार्यकारी परिषद की मीटिंग की अध्यक्षता वीसी करते हैं। जबकि रजिस्ट्रार राकेश वधवा इसमें सचिव होते हैं। जबकि इसके सदस्य में एजुकेशन कमिश्नर नॉमिनी, टेक्नीकल एजुकेशन नॉमिनी, फाइनेंस विभाग नॉमिनी, डीन एकेडमिक अफेयर, प्रोफेसर राजबीर दलाल, प्रोफेसर सुल्तान सिंह, प्रोफेस दिलबाग सिंह, प्रिंसिपल विजया तोमर, आत्माराम गोदारा, चार गर्वनर नॉमिनी जिमसें केपीएस महलवाल, उदिता वर्मा, अंजलि जैन, नरेश कुमार शामिल है।