फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली में हरियाणा बंद का रहा मिला-जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली में हरियाणा बंद का रहा मिला-जुला असर
विज्ञापन

डबवाली। इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की ओर से एसवाईएल, नोटबंदी, महंगाई व बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा बंद की कॉल का डबवाली में मिला-जुला असर रहा। मेन बाजार, गांधी चौक, सब्जी मंडी, मीना बाजार, श्रीराम मार्केट, राम नगर कॉलोनी रोड, पर इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर बंद सफल रहा, जबकि चौटाला रोड, शहर थाना के आस-पास, सिरसा रोड, मलोट रोड पर इनेलो समर्थकों के प्रतिष्ठान तो बंद रहे लेकिन अन्य कुछ दुकानें खुली देखी गईं।
विज्ञापन

इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, लभु सेठी, अशोक गुप्ता, रणवीर राणा, सुरेश सोनी सहित करीब दो दर्जन इनेलो कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों व बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि वह हरियाणा बंद की कॉल पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को बाजार बंद करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इनके आह्वान पर लगभग सारा बाजार बंद रहा लेकिन चौटाला रोड, न्यू बस स्टैंड रोड, सिरसा रोड, मलोट रोड पर इनेलो कार्यकर्ताओं व दुकानदारों में चूहे बिल्ली का खेल चलता रहा। जैसे ही इनेलो-बसपा कार्यकर्ता आते दिखाई देते तो दुकानदार शटर डाउन कर लेते और उनके कुछ दूर जाते ही शटर अप कर अपनी दुकानें खोल लेते। इस दौरान कई स्थानों पर इनेलो कार्यकर्ताओं को दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने कहा कि उनका बाजार बंद करवाने का मुख्य उद्देश्य आमजन को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा बाजार बंद के दौरान उन्हें आमजन का भरपूर समर्थन मिला है। जिससे भाजपा सरकार की जड़ें हिल गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें