फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुकांवाली कांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बलजीत सिंह दादूवाला नहीं हुए कोर्ट में पेश, अगली तारीख 12 सितंबर मुकर्रर
विज्ञापन

सिरसा। गांव घुकांवाली में डेरा अनुयायियों व सिखों के बीच हुए टकराव मामले में बुधवार को फिर एक आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल लगातार दूसरी बार पेश नहीं हुए। दादू ने अपने वकील के माध्यम से अदालत को एप्लीकेशन भेजी। जिसमें अदालत को बताया गया कि बुधवार को दादूवाल की मानसा कोर्ट में पेशी है इसलिए वे कोर्ट में पेश नहीं हो सकते। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने फैसले के लिए 12 सितंबर की तारीख मुकर्रर कर दी।
बता दें कि 13 जुलाई को मामले में आरोपी प्रकाश सिंह अदालत समक्ष पेश नहीं हुआ था। उसके वकील ने वकील ने अदालत को बताया कि प्रकाश सिंह अदालत में पेश होने के लिए घर से रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद 23 जुलाई को आरोपी साहब सिंह अदालत समक्ष पेश नहीं हुआ। इस मामले में सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल, श्री गुरुग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा व दशम पातशही गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश साहुवाला, महंत रणजीत सिंह त्रिलोकेवाला सहित 14 लोगों पर डेरा अनुयायियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। जबकि डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायी के खिलाफ सिखों पर हमले का आरोप है। इस मामले में की सुनवाई पूरी हुए डेढ़ माह से अधिक समय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
ओढां थाना क्षेत्र के गांव घुकांवाली में 16 जुलाई 2007 डेरा अनुयायियों ने नामचर्चा का आयोजन किया था। चर्चा थी कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम स्वयं सत्संग करने आएंगे। सिख समुदाय ने इसका विरोध किया। इसके बाद डेरा अनुयायियों व सिखों की बीच जबरदस्त झड़प हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस फोर्स ने लाठी चार्ज करके दोनों पक्षों को खदेड़ा। झड़प में सिखों व डेरा प्रेमियों को चोटें आईं। ओढां पुलिस ने डेरा प्रेमियों की शिकायत पर सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल, श्री गुरूग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा व दशम पातशाही गुरु द्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश साहुवाला सहित 14 लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें