फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी बोले: स्कूलों में शुरू करो साइंस व गणित के अंग्रेजी पीरियड, स्कूल मुखिया बोले, पहले स्टाफ की हो नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी बोले: साइंस और गणित के अंग्रेजी पीरियड शुरू करो स्कूल मुखिया बोले, पहले स्कूलों में की जाए स्टाफ की नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। बेगू रोड पर स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय ओरिएटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में हिसार जोन के छह जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी व जींद के उन स्कूलों के प्राचार्यों ने भाग लिया। जिनमें नौवीं कक्षा में बच्चों की संख्या 150 से ज्यादा है। कार्यक्रम के दौरान जब अधिकारियों जने नौंवी कक्षा से साइंस व गणित विषय की पढ़ाई अंग्रेजी विषय में शुरू करने की बात कही तो अधिकतर स्कूलों के मुखियाओं व स्टाफ सदस्यों ने अधिकारियों को स्कूलों में स्टाफ न होने का रोना रोया। एक स्टाफ सदस्य ने तो यहां तक कह दिया कि जब स्कूलों में स्टाफ व कमरे ही उपलब्ध नहीं है तो वहां अंग्रेजी विषय में पढ़ाई शुरू करने की बात बेमानी है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक अकादमिक नंद किशोर वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद शर्मा ने स्कूल प्राचार्यों से आह्वान किया कि नौंवी में विज्ञान व गणित विषयों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए अंग्रेजी विषय का पीरियड लगाएं। ताकि बच्चों को उच्चतर शिक्षा के दौरान अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने में दिक्कतें ना आएं। बच्चों को अंग्रेजी पढंने के लिए मोटिवेट करें, ताकि शिक्षा का स्तर और अधिक सुधर सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी कुलवंत सिंह कारगवाल, स्कूल प्राचार्या जसबीर कौर मान उपस्थित थे।
10 को इन 5 जिलों का पंचकूला में होगा ओरिएटेशन कार्यक्रम:
एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम अब 10 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर 19 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। इस कार्यक्रम में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र जिला के उन स्कूलों के मुखिया भाग लेंगे। जिनमें नौंवी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 150 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के इन स्कूलों ने लिया भाग:
सिरसा के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय ओरिएटेशन कार्यक्रम में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोड़ी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फग्गू, राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली गांव, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देसूजोधा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालुआना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरीवाला, राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा खुर्द, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालांवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सर, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राऊंड, सिरसा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूचान, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतली डाबर स्कूलों के मुखियाओं, गणित व साइंस विषय के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें