फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर सीडीएलयू में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर सीडीएलयू में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कुलसचिव को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर बुधवार को हड़ताल रखते हुए प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। विवि के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग जल्द ही पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरने में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बजरंग लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की मांगों को अनदेखा कर अपना समय व्यतीत करने में लगा हुआ है। वहीं, आउटसोर्सिंग यूनियन के प्रधान मांगें राम ने भी कहा कि विश्वविद्याल प्रशासन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन, आकस्मिक अवकाश और एरियर से संबंधित मांगों को अनदेखा कर रहा है। महासचिव कुलदीप गहलावत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को फाइलों पर तंग करने पर लगा हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, आउटसोर्सिंग यूनियन के महासचिव अनिल ने बताया कि एरियर का भुगतान करने में प्रशासन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। इस अवसर रेगुलर यूनियन के उपप्रधान देवीलाल, सचिव सुरेंद्र दलाल, कैशियर रविंद्र सैनी और आउटसोर्सिंग यूनियन के उपप्रधान सचिव ज्योति व कैशियर कुंडू ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग जल्द ही पूरी कर दी जाएगी। एरियर दो तीन दिन में आ जाएगा। बाकी डिमांड कुलपति से विचार-विमर्श करके जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इस मौके पर रामचंद्र मौर्य, रमेष हंस, देवेंद्र, राजेश कंबोज, जसकरण, सुरेंद्र, सचिन, दर्शन, कृष्ण यादव, रानी, अनिल कुमार, गुरमीत, नवीन, सुभाष बेनीवाल, जगदीश, बूटा सिंह, लकखा सिंह, कुलवंत सिंह, जयभगवान सिंह, विरेंद्र, प्रदीप, देव, राजू, बलवंत सिंह, विजय, टोनी आदि अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें