फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में गल्ले का ताला तोड़कर चुराए 55 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर के हाथी पार्क के पास स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी चुरा ली। सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए के चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी मुनीश कुमार की हाथी पार्क के पास स्पेयर पार्ट की दुकान है। मुनीश का कहना है कि 21 जून की दोपहर तीन बजे वह दुकान के पीछे बने गोदाम से सामान लेने गया था। जब वापस लौटा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे करीब 55 हजार रुपये की नगदी गायब थी। अज्ञात शख्स ने गल्ले का ताला तोड़कर नगदी चुरा ली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने दुकान मालिक मुनीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अजय विहार स्थित दुकान से किसी ने इन्वर्टर और बैट्री चुरा ली। दुकान मालिक आशीष कुमार का कहना है कि गत दिवस चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और इन्वर्टर व चार बैट्रियां चुरा ली। उधर, रानियां वार्ड नंबर नौ से वीरवार को कारगो पिकअप चोरी हो गई। पिकअप मालिक सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वीरवार सुबह 11 बजे उसने अपनी पिकअप गाड़ी जुनेजा राइस मिल्स के पास खड़ी की थी। मिल्स में जाकर जब वह लौटा तो पिकअप गायब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दुकान में गल्ले का ताला तोड़कर चुराए 55 हजार रुपये
गोदाम में सामान लेने गया था दुकानदार, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें