फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ः इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 17 नए केस मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कंबोज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना की लहर अब जिले में भी दिखने लगी है। शनिवार को 17 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। इस साल एक दिन में कोरोना संक्रमित मिलने की यह सबसे बड़ी तादाद है। हालांकि इससे पूर्व 14 मार्च को 11 कोरोना संक्रमित जिले में मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल प्रक्रिया बढ़ाई है। हर रोज अब एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के सैंपलों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ होम आइसोलेट मरीजों पर नजर रखना शुरू कर दी है। ऐसे में अगर मामलों की संख्या बढ़ती है तो कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. सूरजभान कंबोज ने शनिवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन एवं सभी उप सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड 19 टीकाकरण, ई- संजीवनी, आयुष्मान भारत, मातृत्व एवं शिशु विभाग, एनसीडी डिपार्टमेंट के कार्यों की समीक्षा की एवं नागरिक अस्पताल का दौरा किया। डीजी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को आम नागरिक के लिए बढ़ाया जाए। डॉ. कंबोज ने सिविल सर्जन से स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली। इस अवसर पर उप सिविल डॉ. विरेश भूषण, उप सिविल सर्जन डॉ. बुद्ध राम, उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन डॉ. दीप गगनेजा, डॉ. संदीप गुप्ता चिकित्सा मौजूद थे।
119 लाभार्थियों को लगाई कोरोना वैक्सीन
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 119 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 89 और 45 से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित 30 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को कुल 15 हजार लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन

लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों की पालना करे। बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना के सैंपल को बढ़ाने के आदेश दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। मामले बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें