फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण लगाई धारा 163

Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर धारा 163 लगा दी है। जारी आदेशों के अनुसार बस स्टैंड, सिरसा तथा सब डिपो डबवाली सहित उनके कार्यशाला परिसरों के 200 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों का किसी भी प्रकार का जमावडा या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

रोडवेज की हड़ताल सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है। इसके लिए बुधवार देर रात 11 बजे के बाद से ही पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा और रोडवेज परिसर पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। हालांकि इसके अतिरिक्त नगर पालिका कर्मचारी संघ की ईकाई सिरसा , बिजली निगम व अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेगी। सर्व कर्मचारी संंघ के आहवान पर यह हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का किया है आह्वान
सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। एक दिवसीय हड़ताल को पूरी तरह से कामयाब बनाने के लिए सभी सरकारी विभागों की यूनियन अपने प्रयास करेगी। वहीं, सरकारी अधिकारी हड़ताल का असर कम दिखाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे ताकि सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें