फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सहायक के 162 पद खाली लेकिन पदोन्नत किए मात्र 49, पदों पर कटौती से हेमसा पदाधिकारियों में रोष

Sat, 29 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
32 साल तक नौकरी के बाद 49 लिपिक बने सहायक, दो वर्ष पहले मांगी गई थी पदोन्नति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को पदोन्नति सूची जारी की गई है। इसमें मात्र 49 लिपिकों को सहायक बनाया गया है जबकि शिक्षा विभाग में सहायक के 162 पद खाली थे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने पदोन्नति के पदों पर कटौती पर आपत्ति जताई है।
हेमसा के महासचिव हितेंद्र सिहाग ने बताया कि विभागीय कर्मचारी दो साल से पदोन्नति सूची का इंतजार कर रहे थे। इस देरी के कारण पदोन्नति का इंतजार करते हुए कई कर्मचारी सेवानिवृत्त तक हो चुके हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान की अध्यक्षता में 18 मार्च को निदेशक के साथ शिक्षा सदन पंचकूला में बैठक हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद मात्र 25 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देकर लिपिक से सहायकों की आधी-अधूरी सूची जारी की गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग की अफसरशाही पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में 32 साल नौकरी करने के बाद एक लिपिक सहायक बनता है। फिर पांच साल बाद उपाधीक्षक और तीन साल बाद अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होता है। अगर समय पर सभी खाली पदों पर लिपिक से सहायक की पदोन्नति कर दी जाए तो लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी खाली पदों पर सभी प्रकार की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग में पदोन्नति के पदों पर लगातार कटौती की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके पहले चरण में 16 अप्रैल को अंबाला, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, 15 मई को रोहतक, सोनीपत, पानीपत, दादरी, झज्जर, करनाल, 18 जून को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, 23 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के कर्मचारी पंचकूला स्थित निदेशक कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें