फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जुलाई को प्रधान शीला सहगल को साबित करना होगा बहुमत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। नगरपरिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल के खिलाफ प्रशासन ने 12 जुलाई को फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला लिया है। एसडीएम कार्यालय से सभी पार्षदों को इस संबंध में लिखित में पत्र जारी करके इस दिन नगरपरिषद कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ऐसे में अब प्रधान शीला सहगल को इस दिन अपनी कुर्सी बचाने के लिए 11 पार्षदों के वोट जरूरी हैं। इससे पहले सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 21 पार्षदों ने एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जो कि सोमवार को एसडीएम से मिलकर जल्दी फ्लोर टेस्ट का दिन तय करने के लिए मुलाकात की। इस कमेटी में उप प्रधान रणधीर सिंह, सुमन शर्मा, रेखा सुखरालिया, सुमन लता, और बलजीत कौर को शामिल किया गया है। यह कमेटी ही सभी गतिविधियों का संचालन करेगी। सिरसा नगर परिषद में करीब 31 वार्ड है। वहीं प्रधान शीला सहगल ने शहर की दीवारों पर विकास कार्य का उल्लेख करने के लिए मंगलवार को ईओ को पत्र लिखा। पत्र अनुसार नगर परिषद द्वारा शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों और स्वच्छता का संदेश दीवारों पर अंकित करवाया जाए। दो दिन के अंदर इस संबंध में फैसला लिया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन पर इन असंतुष्ट पार्षदों के हस्ताक्षर
वार्ड दो से सुनीता, वार्ड चार से रणधीर सिंह, वार्ड पांच से सुमन शर्मा, वार्ड सात से मनोज मकानी, वार्ड दस से रेखा रानी सुखरालियां, वार्ड नंबर 11 से जश्र इंसा, वार्ड 12 से नारायण सिंह, वार्ड नंबर 14 से सुदेश कुमारी, वार्ड 17 से रीना सेठी, वार्ड 17 से रेणु बाला बरोड, वार्ड 18 से नीतू सोनी, वार्ड 19 से रोहताश कुमार, वार्ड 22 से बलजीत कौर, वार्ड 23 से राजेश गुज्जर, वार्ड 26 से ख्याली राम, वार्ड वार्ड 27 से महावीर सिंह, वार्ड 28 से सुमन लता, वार्ड 29 से ज्ञान देवी, वार्ड 30 से रेणु बाला, वार्ड 31 से आशा रानी ने हस्ताक्षर किए है। जबकि वार्ड नंबर तीन से सुनील बहल ने अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र दिया है। मौजूदा समय में प्रधान के खिलाफ 21 पार्षदों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भाजपा के नौ पार्षद, पांच हलोपा के, चार कांग्रेस के, तीन आजाद उम्मीदवार है।
विज्ञापन


हमारे पास 21 से अधिक पार्षद हैं। प्रधान की कुर्सी जाएगी। शहर की दीवारों पर विकास कार्य लिखवाने से कुछ नहीं होगा। हकीकत जनता के सामने हैं।
- रणधीर सिंह, उप प्रधान, नगर परिषद सिरसा।

मैंने अपने शासनकाल में शहर में विकास कार्य करवाए हैं। अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा। उनके पास बहुमत के लिए 11 पार्षद है।
- शीला सहगल, प्रधान, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें