प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व कालांवाली में आयोजित विकास रैली में कालांवाली के पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने की घोषणा के 14 माह बाद बुधवार को चिकित्सकों ने 14 दिनों के लिए अतिरिक्त तौर पर कार्यभार संभाला है, जबकि इससे पूर्व पीएचसी में कोई भी स्थायी चिकित्सक नियुक्ति नहीं था।
सरकार के निर्देश पर सिरसा के सीएमओ ने 24 अक्तूबर को पत्र जारी कर 14 दिनों के लिए ओढां के एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग को कालांवाली के एसएमओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गाया है। इसके अलावा रोडी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. मनदीप भसीन, सिरसा में कार्यरत डॉ. दीपक कंबोज, देसूजोधा में कार्यरत डॉ. गगनदीप सरां, खारियां से डॉ. संदीप को नियुक्ति करने के आदेश जारी किए है। इसके अलावा फार्मासिस्ट अमनदीप की भी नियुक्ति की है। नवनियुक्त एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग ने बताया कि आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति 14 दिनों के लिए है। इसके अलावा अनेक पद और भी रिक्त पडे़ हैं जिनकी नियुक्ति होनी है। उन्होंने बताया कि हालांकि सीएचसी में सात चिकित्सकों के पद स्वीकृत है।