फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ रही भारी, 16 मरीज पाए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 88

विज्ञापन
बिना मास्क और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक का चालान करते यातायात थाना प्रभारी इंस? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन न करने के कारण अब संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में कुल 16 मरीज संक्रमित पाए जाने पर आंकड़ा 88 तक पहुंच गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की परेशानी अब और बढ़ गई है। विभाग की ओर से होम आइसोलेट किए गए मरीजों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है, ताकि संक्रमण फैलाव अधिक न हो सके।
विज्ञापन

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया है। दिनभर कुल 5325 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 4368 बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित 839 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। विभाग की ओर से वीरवार और शुक्रवार को फिर से मेगा ड्राइव चलाई जाएगी।
इन स्थानों पर मिले कोरोना मरीज
मंगलवार को सिरसा की अग्रसैन कालोनी, खन्ना कॉलोनी, ई ब्लॉक और सी ब्लॉक में कुल छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि डबवाली में चार, ओढ़ां में दो, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिघाणा में दो और बडागुढ़ा में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग की ओर से कुल 259554 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 8216 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 116 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने काटे चालान
कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने 65 लोगों के बिना मास्क के चालान काटे हैं, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 125 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। पुलिस बिना मास्क के चालान काटने के बाद उस व्यक्ति को दो मास्क भी प्राप्त करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें