अफीम तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Sirsa
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल की जिला सिरसा यूनिट ने 10 लाख रुपये की अफीम बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए लोगों की पहचान मुकेश कुमार, अरुण, जितेंद्र, हीरामन व आदित्य निवासी गावं रक्सी थाना जौरी जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट जिला सिरसा के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बरामद की गई पांच किलोग्राम अफीम झारखंड क्षेत्र से लाई गई थी और उसे सिरसा व उसके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को रंगडी रोड क्षेत्र से अफीम सहित काबू किया गया। अफीम की कीमत करीब दस लाख रुपये हैं। इस संबंध में सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।