फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मकान में छिपाकर रखे 16 कार्टून पटाखे बरामद, आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने मकान पर सीआईए ने की थी छापेमारी
विज्ञापन




फोटो 27



संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने सिरसा के ए-ब्लॉक में एक पुराने मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साैरभ के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन







पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम मंगलवार को शहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सौरभ निवासी ए-ब्लॉक ने रामदेव मंदिर के पीछे जगदेव सिंह चौक के नजदीक स्थित अपने पुराने मकान में पटाखे रखे हुए हैं और बिना लाइसेंस उनकी बिक्री करने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को पटाखों के 16 बड़े कार्टून मिले। पुलिस ने मकान मालिक सौरभ से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक सहारन का कहना है कि दिवाली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें