फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्का से छेड़छाड़ कर बेच रहे थे नमकीन, हिसार में आरोपी काबू, सिरसा में 15 हजार पैकेट जब्त

विज्ञापन
दोनों उत्पाद की फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
मिलता-जुलता मार्का लगाकर नकली नमकीन बेचने के आरोप में हिसार पुलिस ने बालसमंद रोड के चंदन नगर से दीपक कुमार मनोचा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नकली मार्का, काफी संख्या में नमकीन के पैकेट व अन्य सामान बरामद किया है। इसी मामले में सिरसा सिटी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शहर की पुराना सिविल अस्पताल मार्केट में छापा मारकर अल्लादीन ब्रांड के नमकीन के 15 हजार पैकेट पकड़े। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमकीन के नमूने भरे। सिटी पुलिस ने कापीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सारा माल थाने में रखवा लिया है।
विज्ञापन

स्पीड सर्च ऐंड सिक्योरिटी नेटवर्क सेक्टर 34 चंडीगढ़ की शिकायत पर हिसार और सिरसा में संयुक्त टीम ने छापे डाले। बताया जाता है कि सारा माल हिसार में तैयार किया जाता था और सिरसा में होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से बेचा जाता था। स्पीड सर्च ऐंड सिक्योरिटी नेटवर्क के मैनेजर राजेश शर्मा और अमित ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके अलादीन ब्रांड के नाम से मार्केट में नमकीन बिकती है। उन्हें शिकायत मिली थी कि हिसार की एक कंपनी उनके नाम से मिलता-जुलता अल्लादीन के नाम से भी नमकीन मार्केट में बेच रही है। हिसार में छापा मारने के बाद सिरसा एसपी को सुबह पत्र लिखकर जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर सिटी पुलिस ने टीमें गठित कर मार्केट में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान अलादीन नमकीन से मिलता जुलता नाम अल्लादीन नमकीन पाया गया, दुकान में करीब 15 हजार पैकेट मिले। शिकायतकर्ता राजेश शर्मा ने बताया कि किसी भी कंपनी के ब्रांड के नाम से मिलता-जुलता या उस नाम से छेड़छाड़ की जाती है तो यह ट्रेड मार्केट एक्ट के तहत अपराध है। हमारी कंपनी रजिस्टर्ड है। पुलिस टीम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी। स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर महावीर ने बताया कि नमकीन के सैंपल भी लिए। अब इन सैंपल को फूड क्वालिटी लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
हमने नमकीन के सैंपल भरे हैं। इसे लैब में भेजे जाएंगे, उसके बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
महावीर सिंह, फूड इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
अल्लादीन नमकीन कंपनी के खिलाफ हिसार में मामला दर्ज हुआ है। सप्लाई वहां से सिरसा आती है। हमने कंपनी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है। जो भी कार्रवाई बनती है, की जाएगी।
विज्ञापन

- राजकुमार, एसएचओ, सिटी थाना सिरसा
हिसार में भी नकली ब्रांड की नमकीन बरामद, केस दर्ज
हिसार। किसी दूसरी कंपनी से मिलता-जुलता मार्का लगाकर नकली नमकीन बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार मनोचा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ की कंपनी के अधिकारी डायरेक्टर रोमेश दत्त के नेतृत्व में एसपी से मिले थे और कार्रवाई की मांग की थी।
आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ की स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी के फील्ड ऑफिसर मुनीष जिंदल ने बताया कि उनकी सिंगला फूड नाम से अधिकृत कंपनी है, जिसका अलादीन के नाम से रजिस्टर्ड ब्रांड है। उन्हें पता चला कि हिसार में उनकी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते नाम के ब्रांड से नकली नमकीन डालकर बेचता है। इस दौरान पता चला कि सारा सेल्ज का मालिक दीपक कुमार मनोचा बालसमंद रोड पर उनकी कंपनी से मिलता-जुलता मार्का लगाकर नकली नमकीन तैयार कर बेचता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा ब्रांड पर दिया गया पता भी फर्जी है। शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने वहां छापे मारकर काफी संख्या में नकली मार्का और नमकीन बरामद की। साथ ही आरोपी दीपक कुमार मनोचा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 65, ट्रेड मार्क्स एक्ट की धारा 1999 और आईपीसी 272, 273 व 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

15thousand packets of snacks seized in sirsa- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें