सिरसा। राजकीय कन्या महाविद्यालय व नेशनल कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के लिए पंजीकरण करवा चुके छात्रों की आज पहली कट ऑफ लगेगी। कट ऑफ लिस्ट सूची दस बजे लगेगी। लेकिन उससे पहले ही डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा चयनित छात्रों को कट ऑफ लिस्ट में नाम आने की सूचना एसएमएस द्वारा भेज दी जाएगी। वे छात्र अपने ऑग इन आईडी के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं। छात्र अपने क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से ही फीस का भुगतान करेगे यह प्रक्रिया पूरी तरह से कैश लेस रहेगी। जिन छात्रों को फीस भरने में कोई समस्या आ रही है वे कॉलेज में आकर भी अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं। नेशनल कॉलेज में फीस भुगतान के लिए आठ कमेटियों का गठन किया गया है। जिन छात्रों को एसएमएस द्वारा दाखिले संबंधित सूचना मिल जाएगी। वेे छात्र अपनी फीस का भुगतान स्वंय या कॉलेज में डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करवा सकते हैं। पहली सूची में आए छात्र 2 से 7 जुलाई तक अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।
क्या रहेगी स्नातक कक्षाओं की फीस
नेशनल कॉलेज में स्नातक में दाखिला लेने के लिए बीए कक्षा की फीस 7004 रुपये रहेगी। जिन छात्रों के पास बीए के कम्बीनेशन में संगीत, शारीरिक ज्ञान, भूगोल, गणित, अंग्रेजी है उन्हें फीस के अतिरिक्त 180 रुपये अधिक देने होंगे। जिन छात्रों के पास मनोविज्ञान का विषय है उन्हें 300 रुपये अतिरिक्त देने होगे। बीकॉम की 6244 रुपये, बीएससी नॉन मेडिकल की 8504 रुपये, बीएससी मेडिकल की 8744 रुपये, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 6884 रुपये, बीए आनर्स इकॉनोमिक्स की 7124 रुपये फीस रहेगी।
स्नातकोत्तर की कितनी सीटों पर कितने दाखिले
नेशनल कॉलेज में नौ जुलाई तक स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिले किए जाएंगे। अब तक एमए इतिहास की 40 सीटों पर 41 पंजीकरण, एमए मनोविज्ञान की 40 सीटों पर 58 पंजीकरण, एमए हिंदी की सीटों पर 40 पंजीकरण, एमए अर्थशास्त्र की 45 सीटों पर 37 पंजीकरण, एमए अंग्रेजी की 40 सीटों पर 49 पंजीकरण, एमए राजनीतिक की 40 सीटों पर 74 पंजीकरण, एमए पंजाबी की 40 सीटों पर 28 पंजीकरण हुए हैं।
डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन के अनुसार दो जुलाई को पहली सूची निकाली जाएगी। जिन छात्रों को एसएमएस द्वारा सूचना मिल जाएगी। वह फीस का भुगतान स्वयं करें अन्यथा कॉलेज में आकर अपने कार्ड द्वारा फीस का भुगतान कर सकते हैं।
- महेंद्र प्रदीप, ओवर ऑल इंचार्ज, नेशनल कॉलेज, सिरसा।