फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर हजारों के गहने और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। चोरों ने शहर के खुह वाला बाजार में स्थित एक मकान का ताला तोड़कर हजारों के सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। वहीं थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला किरण रानी ने बताया कि गत दिनों ही उसकी सास का निधन हो गया था। रिश्तेदार आने के कारण गत रात्रि वह अपने घर को ताला लगाकर घर के साथ लगते अपने रिश्तेदार के घर में सो गए। जिस दौरान अज्ञात चोर उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी में सोने के जेवरात व हजारों रुपयों की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्हें घटना का पता तब चला जब उसी बेटी सुबह ब्रश करने के लिए घर में पहुंची। इस दौरान वह देखकर दंग रह गई। जब उसने कमरे में बिखरा हुआ सामान व अलमारी में रखे 12 ग्राम सोने की बालियां, अंगूठी जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये की नकदी गायब देखी। जिसके बाद उसकी बेटी ने अपने परिवारजनों को और कालांवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी ली और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि पीड़ित महिला किरण रानी के पति कई सालों से घर से लापता हैं और वह बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों के साथ घर का गुजारा करती हैं। लगभग दो वर्ष पहले डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने पीड़ित महिला को मकान बनाकर सहयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें