फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नशे के खिलाफ जानकारी देने के लिए लगाई जाएगी शिकायत पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। नशे के बढ़ रहे ग्राफ को लेकर लोग मुखर होने लगे हैं। इसी को लेकर बडागुढ़ा में ग्राम पंचायत, युवा क्लब व ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में नशा रोकने के लिए 50 नौजवानों की मिशन नशा मुक्त गांव की एक कमेटी का गठन किया। कमेटी के युवाओं ने कहा कि अगर गांव में कोई भी नशे की तस्करी करता है तो गांव की पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर आरोपी को गांव से निकाल दिया जाएगा। ।
विज्ञापन

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में करीब 60 से ज्यादा नौजवान नशे की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने एक बार फिर कहा कि अगर कोई नशे का कारोबार करने या नशा करने वाला कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो गांव का कोई भी व्यक्ति पुलिस से उसकी न ही तो जमानत करवाएगा और न ही उसके पक्ष में थाने में जाएगा। ग्राम सरपंच जसवीर सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर नशे जैसी भयंकर बीमारी से लड़ना होगा। अगर कोई नौजवान नशा छोड़ना चाहता है तो ग्राम पंचायत व युवा क्लब इस मुहिम के तहत उसका इलाज करवाने में भी सहायता करेेंगे। बैठक मेें लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए नशे का धंधा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में नशा बेचने का मामला सामने आया तो गांव की पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर आरोपी के वोट कार्ड कटवाकर गांव से निकाल दिया जाएगा। वहीं मौके पर बुलाए गए एक युवक ने नशे से तौबा करते हुए कहा कि अगर वह नशे का कारोबार करता पाया गया तो वह खुद जिम्मेदार होगा। ग्रामीणों द्वारा चलाई इस मुहिम में गांव के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मुहिम में साथ देने का आश्वासन दिया।
वहीं नशे में लिप्त कुछ नौजवानों ने ये रास्ता छोड़कर इस मुहिम में सहयोग देने का वादा करते हुए कहा कि वे न ही तो नशा करेंगे और न ही बेचेंगे। अपितु मुहिम को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पंचायत व युवाओं द्वारा एक शिकायत पेटी लगवाई गई जिसमें कोई भी गुप्त तरीके से पत्र लिखकर नशा बेचने वालों या नशा करने वाले युवाओं के नाम लिखकर डालेंगे। इस पेटी को गठित कमेटी के ही चयनित सदस्य हर सप्ताह खोलकर देखेंगे। पत्र में लिखे गए नाम के आधार पर नशा करने वाले युवाओं के परिजनों तक इसकी सूचना पहुंचाई जाएगी। उसे नशा छोडने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। बैठक के दौरान अनेक युवाओं ने अपने विचार रखते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम सराहनीय है। नशा करने व बेचने वाले किसी के हितेषी नहीं हो सकते। इस मुहिम में पुलिस लोगों के साथ है। नशा बेचने वालों की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें ताकि तस्करों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

कृष्ण लाल, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें